पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकल कमिश्नर की दबिश से पहले नगर निगम हटाएगा इललीगल एडवरटाइजिंग

लोकल कमिश्नर की दबिश से पहले नगर निगम हटाएगा इललीगल एडवरटाइजिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|हाईकोर्ट मेंइल्लीगल एडवरटाइजिंग को लेकर चल रही याचिका मामले की तारीख नजदीक आते ही नगर निगम ने इललीगल एडवरटाइजमेंट और स्ट्रक्चर पर मंगलवार से कार्रवाई करने का मन बना लिया है। जहां मामले की सुनवाई 26 फरवरी को होगी। इससे पहले कोर्ट की ओर से नियुक्त लोकल कमिश्नर भी शहर में इललीगल होर्डिंग का जायजा लेने को पहुंच सकते हैं। सोमवार को एडिशनल कमिश्नर सतवंत सिंह ने उक्त मामले में एक मीटिंग रखी हुई थी। इस मीटिंग उन्होंने चारों जोन के तहबाजारी सुपरिटेंडेंट स्तर के अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि वे सभी मेन सड़कों पर लगे विज्ञापन बोर्ड स्ट्रक्चर सहित हटा दें। सतवंत सिंह ने डी जाेन के सुपरिटेंडेंट गुरदेव सिंह को बस अड्डा जगराओं पुल रेलवे लाइन पर आते एडवरटाइजिंग स्ट्रक्चर भी हटाने को कह दिया है। इस कार्रवाई में निगम की ओर से मंजूरशुदा 9 मार्केट और वे ऐसे मॉल प्लाजा शामिल होंगे, जिन पर विज्ञापन की मंजूरी एडवरटाइजिंग कंपनी की ओर से ली हुई है। निगम से मंजूरी के बिना किसी भी तरह का फ्लैक्स विज्ञापन शहर में छोड़ना की हिदायत स्टाफ को कर दी गई है।