पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य कॉलेज में मांगों को लेकर डेढ़ घंटे धरने पर बैठे टीचर्स

आर्य कॉलेज में मांगों को लेकर डेढ़ घंटे धरने पर बैठे टीचर्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविललाइंस स्थित आर्य कॉलेज में टीचर्स ने कॉलेज के खिलाफ धरना दिया। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ ने डेढ़ घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। आर्य कॉलेज टीचर्स यूनियन के प्रेसिडेंट प्रो. दविंदर जोशी ने बताया कि अनएडेड टीचर्स को कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से एरियर नहीं दिए गए हैं। साथ ही विभिन्न विभागों में इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

वहीं, अकादमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी को भी दोबारा से नहीं बनाया जा रहा है। टीचर्स ने एडीए की 10 फीसदी इंस्टॉलमेंट जल्द ही जारी की जाए। प्रो. देविंदर जोशी ने कहा कि मैनेजमेंट की ओर से इन मांगों को नहीं माना जा रहा है। टीचर्स यूनियन के धरने का साथ नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी दिया। नॉन टीचिंग स्टाफ के प्रेसिडेंट राजीव भसीन सेक्रेटरी अश्वनी ठाकुर ने जल्द ही अध्यापकों की मांगों को पूरा करने के लिए कॉलेज को कहा। उन्होंने कहा कि नवंबर 2014 से डीपीआई कॉलेज एजुकेशन ने लैटर लिख कर एडीए की इंस्टॉलमेंट जारी करने के लिए कहा था। जो अभी तक टीचर्स को नहीं मिली है।

धरने में मौजूद सभी मेंबर्स ने कॉलेज मैनेजमेंट को जल्द ही मांगों को पूरा करने के लिए कहा। इस मौके पर प्रो. प्रवीण शर्मा, प्रो. पीएस भोगल और अन्य सदस्य भी मौजूद थे।