पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री प्रेमधाम में शिवरात्रि पर शिव संध्या

श्री प्रेमधाम में शिवरात्रि पर शिव संध्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | काकोवालरोड स्थित श्री प्रेमधाम में शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवरात्रि पर्व मनाने के संबंध में श्री प्रेमधाम में सर्वधर्म प्रचारक बंटी बाबा की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नरिंदर गुप्ता ने बताया कि 17 फरवरी को रात्रि आठ बजे से श्री प्रेमधाम में शिव भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में मोहसिन एंड पार्टी दिल्ली वालों द्वारा भगवान शंकर के भजनों का गायन किया जाएगा। भजन संध्या के समापन पर भोलेनाथ को छप्पन भोग अर्पित करके इन्हें प्रसाद स्वरूप शिव भक्तों में वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री प्रेमधाम में शिवरात्रि पर्व मनाने की तैयारियां शुरु कर दी गई है। शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में श्री प्रेमधाम को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाएगा। मीटिंग के दौरान रवि गोयल, विनोद गोयल, सुमित गोयल, सोनू महाजन, दीपक मनचंदा, सुखविंदर सिंह, सुमित गोयल, प्रेम सिंगला, रमन शर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे।