- Hindi News
- भाग्यशाली भक्तों को प्रसाद स्वरूप मिलेंगे चांदी के सिक्के
भाग्यशाली भक्तों को प्रसाद स्वरूप मिलेंगे चांदी के सिक्के
लुधियाना | शिवरात्रिमहोत्सव कमेटी द्वारा 16 फरवरी को निकाली जाने वाली 28वीं विशाल शोभायात्रा में वितरित होने वाले प्रसाद में भगवान भोलेनाथ की छवि वाले सिक्के प्रसाद कमेटी द्वारा जारी किए गए। कमेटी के विजन गुप्ता ने बताया कि शुद्ध चांदी के सिक्के भाग्यशाली भक्तों को प्रसाद स्वरूप मिलेंगे। प्रसाद के 5 लाख पैकेटों में 2100 चांदी के सिक्के डाले गए हैं। सुशील जैन काला, जोनी जैन, भगतराम मित्तल, राकेश गोयल, राम मित्तल, अमित मित्तल, मुकेश गौतम, यतिन जैन, रजत जैन रोहित कुमार ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर में शिव भक्तों में भारी उत्साह है। चेयरमैन चरणजीत भार्गव ने बताया कि शोभायात्रा के लिए विभिन्न मंदिर कमेटियों से संपर्क साधा गया है। प्रधान सुनील मेहरा ने बताया कि शोभायात्रा में सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर एडीसीपी बराड़ से मीटिंग की गई है।