पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू सिख जागृति सेना की ओर से स्कूल के बच्चों को वर्दियां बांटी गई

हिंदू-सिख जागृति सेना की ओर से स्कूल के बच्चों को वर्दियां बांटी गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | हिंदू-सिखजागृति सेना की तरफ से संचालित इंद्रा पब्लिक स्कूल में के विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों ने 60 बच्चों को वर्दियां स्वेटर बांटे। इस अवसर पर उनके साथ हिंदू-सिख जागृति सेना के प्रधान प्रवीण डंग, चेयरमैन अश्वनी कत्याल, स्कूल के डायरेक्टर चरणजीत कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विधायक ढिल्लों ने हिंदू सिख जागृति सेना की तरफ से जरूरतमंद बच्चों को दी जा रही निशुल्क शिक्षा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर समाज का हर वर्ग ऐसे ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करे तो समाज में आपसी प्यार सौहार्द बढ़ेगा। प्रिंसीपल नरेश रानी ने बताया कि स्कूल में जल्द ही शहीदों के इतिहास पर आधारित किताबों की लाइब्रेरी और कम्प्यूटर सेंटर खोला जाएगा। इस अवसर पर भूपिंद्र बंगा, बिल्ला प्रधान, राजेश अरोड़ा, अजय सचदेवा और स्कूल स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।