पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भंडारे के उपलक्ष्य में भूमि पूजन आज

भंडारे के उपलक्ष्य में भूमि पूजन आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिववेलफेयर सोसाइटी की ओर से 19 फरवरी को रेलवे स्टेशन रोड पर लगाए जाने वाले विशाल भंडारे के कार्यों का शुभारंभ 10 फरवरी को सुबह 11 बजे घंटाघर चौक स्थित सोसाइटी के मुख्यालय में मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन शिव पूजन से होगा। यह जानकारी सोसाइटी के प्रधान बिट्टू गुंबर ने भंडारे के शुभारंभ समारोह की तैयारियों संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भूमि पूजन गणपति अराधना के उपरांत भगवान शिव के स्वरुप को गंगा जल, शहद दूध से स्नान करवाकर सातवें विशाल भंडारे की तैयारियां आरंभ करने की इजाजत भगवान भोलेनाथ से ली जाएगी। चेयरमैन अश्वनी त्रेहण, राजू गुंबर और राजेश हैप्पी ने बताया कि मंगलवार 10 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह शाम भोले बाबा का पूजन आरती की जाएगी, वहीं संकीर्तन मंडल द्वारा प्रभु भजनों का गायन किया जाएगा।

19 फरवरी को सुबह 9 बजे विभिन्न तीर्थों से लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव के स्वरूप को स्नान करवाकर भंडारे का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर कस्तूरी लाल पप्पू, चंद्रमोहन, अनिल कुमार, अमित कुमार, जतिन्द्र सिंह, राजेश हैप्पी, राजू गुंबर, राम चंद्र बंगाली, लवली जगगी, विक्की त्रेहण, ईशान गुंबर, अमित काला, हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

शिव वेलफेयर सोसायटी के सदस्य वार्षिक भंडारे के संबंध में जानकारी देते हुए।