पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन से पहले लोगों को ट्रैफिक रूल्ज समझाए

नामांकन से पहले लोगों को ट्रैफिक रूल्ज समझाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना में कारोबारियों ने रेड लाइट जंप करने वालों को रोका और टोका

सड़कपर छोटी सी गलती या लापरवाही हमारे जीवन पर भारी पड़ सकती है। इसलिए सड़क पर चलते हुए हमेशा ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए।

यह बात बुधवार को वार्ड नं. 40 से िशअद की उम्मीदवार कंचन बाला ने नामांकन से पहले मेन बाजार में लोगाें को ट्रैफिक नियमों की पालना करने का संदेश देते हुए कही। दैनिक भास्कर महाभियान से जुड़ते हुए कंचन ने कहा कि नियमों की पालना करना हरेक नागरिक का फर्ज है। वह अपने चुनाव प्रचार के साथ लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने को भी प्रेरित करेंगी।

बठिंडा | ज्यादातरहादसे नेशनल हाइवे पर होते हैं, जहां तेज स्पीड और अचानक ब्रेक लगाने की वजह से बेकसूर भी अपनी जान गंवा बैठते हैं। गणपति एंकलेव के समीप इलाके के प्रमुख इंडस्ट्रियलिस्ट डबवाली रोड पर आए और उन्होंने कार चालकों को सीट बेल्ट लगवाई।

अमृतसर : सिविल अस्पताल इम्प्लाइज वेल्फेयर एसो. के सदस्यों ने कहा कि हेल्मेट पहनकर ही वाहन चलाएं।

रेखी सिनेमा चौक के पास लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर करने के लिए अभियान चलाया गया।

लुधियाना. रेखीसिनेमा चौक के आसपास के इलाकों के दुकानदारों ने इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्ज डर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी चंद्रकांत चड्ढा शॉपकीपर एसोसिएशन के तरणजीत सिंह तुली पंजाब फैक्ट्री यूनियन के इंद्रपाल सिंह की अगुवाई में पब्लिक को ट्रैफिक रूल्ज के प्रति अवेयर किया। उन्होंने रूल्ज फॉलो कर रहे लोगों को रोक कर उन्हें नियमों की पालना करने के लिए रिक्वेस्ट की। इस दौरान उन्होनें लोगो सीट बैल्ट लगाने, हैलमेट का प्रयोग करने, रेड लाइट क्रॉस करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दविंदर सिंह, मानसिंह, गुरप्रीत सिंह, विक्की गिल, तरसेम नागपाल समेत कई दुकानदार भी मौजूद रहे।

पटियाला. रिदमिकडांस इंस्टीट्यूट भी हादसों के खिलाफ भास्कर महाअभियान के साथ जुड़ा। इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स स्टॉफ ने लीला भवन स्थित चौक पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे मे अवेयर किया। चौक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों को स्टूडेंट्स ने नियम अपनाने को कहा। इंस्टीट्यूट डायरेक्टर ईशा डांग ने कहा कि सबको मिलकर ट्रैफिक नियम को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की संस्थाओं को इस अभियान से जुड़कर शहर की जनता को ट्रैफिक नियम संबंधी जागरूक करना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि अगर आप नियमों की पालना करोगे तो ही हादसों से बचा जा सकता है। इससे अपनी जिंदगी के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रहेगी।

जालंधर | संत सिनेमा मार्केट वेल्फेयर सोसायटी रेलवे रोड ने भास्कर ट्रैफिक महाभियान के तहत वाहन चालकों से जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए सेफ्टी को पहल देने की अपील की। प्रधान ललित मेहता के नेतृत्व में सदस्यों ने पहले खुद ट्रैफिक नियम मानने की शपथ ली फिर औरों काे जागरूक करने के लिए तैयार हुए।

अमृतसर | भास्करमहा अभियान का हिस्सा बनते हुए बुधवार सिविल अस्पताल इम्प्लाइज वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने सड़कों पर बिना हेल्मेट वाहन चला रहे लोगों को नियमों की पालना करने का संदेश दिया। उन्होंने संदेश दिया कि अगर आप नियमों की पालना करोगे तो अस्पताल से दूरी बनाकर रख सकते हो। चेयरमैन राकेश कुमार ने बताया कि शहर के कई युवा आए दिन सिविल अस्पताल गंभीर हालत में पहुंचते हैं। अगर युवा हेल्मेट पहनना शुरु कर दें तो कई घटनाओं में जान को बचाया जा सकता है। इतना ही नहीं हेल्मेट पहनने पर युवा कई बार गंभीर चोटों से भी बच जाते हैं। लेकिन उन्हें मोटिवेट करने की जरूरत है। हमें उनकी सोच बदलनी होगी कि हेल्मेट चालान से नहीं बचाते बल्कि दुर्घटना के समय जान को बचाते हैं। इस अवसर पर डॉ. चंद्र मोहन, श्याम महाजन, आज्ञा पाल सिंह रंधावा, मनजिंदर सिंह, सुखराज आदि भी उपस्थित थे।

मोगा में शिअद की उम्मीदवार कंचन बाला ने हाथ जोड़ कर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालना करने के लिए कहा।