- Hindi News
- बेटी की लव मैिरज से बौखला लड़की वालों ने सरेआम किया लड़के की बहन को किडनैप
बेटी की लव मैिरज से बौखला लड़की वालों ने सरेआम किया लड़के की बहन को किडनैप
बेटीकी लव मैरिज से बौखलाए लड़की वालों ने लड़के की बहन को िकडनैप कर लिया। यह घटना शहर के साथ लगते गांव माछियां खुर्द में सुबह आठ बजे घटी। गांव के गुरप्रीत ने पड़ोसी गांव माछियां कलां की बलविंदर कौर के साथ घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। इससे बौखलाए बलविंदर के परिवार वालों ने गुरप्रीत के घर पर हमला उसकी मां उषा रानी, मासी वीना रानी और भाई संदीप को जख्मी कर दिया और उसकी बहन को किडनैप कर ले गए।
आठ थानों की पुलिस ने कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों के दखल से करीब साढ़े नौ घंटे बाद लड़की को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। दोनों गांवों में देर शाम तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। पुलिस ने लड़की के भाई समेत 50 अज्ञात लोगों पर िकडनैप और मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
लड़की को किडनैप कर आरोपी इधर-उधर घुमाते रहे और आिखर में ऑटो में बैठाकर दूसरे गांव ले गए। घटना शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब लड़के की मां, मासी, उसकी बहन और भाई अकेले घर पर थे। इसी दौरान हमलावरों ने दुकान और घर में घुसकर तोड़फोड़ की और तीनों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। लड़के के िरश्तेदार बंटू और गुरजीत ने बताया कि िस्थति को देखते हुए लड़की (लड़के की बहन)को िरश्तेदारी में भेज िदया गया था, परंतु लड़की वालों को पता चल गया िक 26 को सुबह ही वह घर पर आई है। घर के पास मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने फोन कर सभी को वहां पर बुला वारदात को अंजाम दिया।
दूसरी तरफ, माछियां कलां में बलविंदर कौर (कोर्ट मैरिज करवाने वाली) के पिता परमजीत, माता परमजीत कौर, सरपंच सुरजीत सिंह और चचेरे भाई चरणजीत सिंह ने गांव वालों के साथ मिलकर रोष जताया। उनका आरोप था कि वह अपनी बेटी बलविंदर के िकडनैप होने की रिपोर्ट लिखवाने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे, लेकिन दो दिन तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। गुस्से में आकर लड़के की बहन को िकडनैप कर लिया गया। अब पुलिस को उनकी मदद करने की याद गई है। उन्होंने मांग की कि जब तक पुलिस उनकी बेटी को वापस नहीं लाती, वह भी लड़के की बहन को नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान गांव के लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उनमें रोष था कि वह दो दिन से अपनी बेटी के लिए भटक रहे हंै और दूसरे गांव के लोग पुलिस की शह पर घूम रहे हैं। बलविंदर के पिता परमजीत ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बार-बार आग्रह करने पर भी उनकी एक नहीं सुनी, िजसके बाद स्थिति