पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी

जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। रोटरीक्लब लुधियाना ग्रेटर की ओर से जम्मू कश्मीर के लिए राहत सामग्री भेजी। जिसमें 1450 नए स्वेटर, 250 नए ब्लैंकेट्स, 100 पुराने कंबल, खाने पीने का सामान पीने का पानी भेजा। इसके साथ ही बड़ों छोटे बच्चों के लिए कपड़े भी भेजे गए। रोटरी क्लब ने कैमिस्ट एसोसिएशन के साथ मिलकर दवाईयों का भी स्टॉक भेजा। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रेसिडेंट रोटेरियन अमनप्रीत सिंह ने कहा कि वो आईडीपीडी के सहयोग से ये राहत सामग्री भेज रहे हैं। इस मौके पर रोटेरियन डॉ. भारती उप्पल, रोटेरियन संगीता भंडारी मौजूद रहे।