पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलाडा आॅफिस में महिला सेवादार से दस्तावेज लेकर भागे कॉलोनाइजर

गलाडा आॅफिस में महिला सेवादार से दस्तावेज लेकर भागे कॉलोनाइजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गलाडाआॅफिस में शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक कॉलोनाइजर और उसका भाई फोटो स्टेट करवा रही महिला सेवादार से कुछ दस्तावेज छीनकर भाग लिए। ये दस्तावेज दुगरी रोड एससीओ नंबर 59 लेबर काॅलोनी से संबंधित थे। मामले में रवि सेखों और प्रेम सिंह बब्बर की ओर से पुलिस कमिश्नर को एक शिकायत की गई थी और इसी के तहत पुलिस रिकाॅर्ड के लिए आज गलाडा आॅफिस से कुछ दस्तावेज जुटाए जा रहे थे। मामले में गलाडा के ईओ राकेश कुमार पोपली की ओर से उक्त मामले में देव बिल्डर के मालिक अमित कुमार दिनेश कुमार पर एफआईआर दर्ज करवाने को एक पत्र थाना सराभा नगर पुलिस को भेज दिया है।

इस संबंध में रवि सेखों और प्रेम सिंह ने बताया कि 13 मार्च 2009 में उन्होंने देव बिल्डर के डायरेक्टर दिनेश अग्रवाल को 43.05 लाख ड्राॅफ्ट रूप में उधार दिए थे। दिनेश ने इसी ड्राॅफ्ट के जरिए गलाडा को एससीओ 59 के एवज में रुपए जमा करवाए थे। बाद में दिनेश कुमार ने ये एससीओ लेने की बजाय इसका रिफंड गलाडा से ले लिया। लेकिन उक्त रुपयों की अदायगी उन्हें नहीं की।

अब इस मामले में उनकी ओर से एक शिकायत पुलिस कमिश्नर को दर्ज करवाई थी अौर आज इसी मामले में गलाडा से उक्त एससीओ की फाइल से जरूरी दस्तावेज फोटोस्टेट करवाए जा रहे थे। लेकिन तभी दिनेश ने अपने साथियों के साथ गलाडा की सेवादार से अहम दस्तावेज छीनकर भाग गए। जब इस मामले सूचना की गलाडा के क्लर्क रविंदर सिंह उक्त सेवादार ने ईओ राकेश कुमार पोपली को दी तो उन्होंने तुरंत उक्त मामले में एफआईआर करवाने के आदेश दे दिए और इसके बाद पुलिस कमिश्नर के नाम एक पत्र तैयार कर थाना सराभा नगर को भेज एफआईआर करवाने को भेज दिया। देव बिल्डर के ये दोनों डायरेक्टर बसंत एवेन्यू के डवलपर भी हैं।

वहीं इस मामले में दिनेश अग्रवाल ने बताया कि ये दोनों मेरे पुराने पार्टनर हैं और हमारी झूठी शिकायतें कर रहे हैं। ये फाइल हमारी थी और इसे छीनने जैसी कोई बात नहीं है। इस मामले में हम बाद में ईओ राकेश कुमार पोपली मिले थे और उन्होंने मामले की जांच करवाने की बात कही है।

गलाड़ा आॅफिस में एफअाईआर दर्ज करवाने के लिए लेटर टाइप करती महिला मुलाजिम।