आई कैंप 28 सितंबर को
लुधियाना। चंडीगढ़रोड स्थित बेअंतपुरा के गुरुद्वारा गुरु हरगोबिंद साहिब में बापू गुरदेव सिंह की याद में 28 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आई चेकअप ऑपरेशन कैंप लगाया जाएगा। डॉ. कोटनिस हॉस्पिटल के सहयोग से लगाए जा रहे कैंप में पोली आई हॉस्पिटल जमालपुर के डॉ. अशोक गुप्ता डॉ. सवीन गुप्ता लोगों का चेकअप करेंगे।