- Hindi News
- बर्थ डे गिफ्ट में पौधे, रिटर्न गिफ्ट में डेवलप करेंगे पार्क
बर्थ डे गिफ्ट में पौधे, रिटर्न गिफ्ट में डेवलप करेंगे पार्क
मौकाबर्थ डे का। सेलिब्रेशन पार्क वाली ओपन जगह पर और गिफ्ट में मिले पौधे। इनवायरमेंट के प्रति इलाके के लोगों की इन्वॉल्वमेंट देखी तो रिटर्न गिफ्ट में दिया पार्क को डेवलप करने का भरोसा। यह अनोखा बर्थ डे सेलिब्रेशन हुआ चंद्र नगर के पास स्थित सिविल सिटी के श्री सच्चा आश्रम के बगल में। यहां अनडेवलप पार्क की जगह पर एनजीओ फोरम के को-ऑर्डिनेटर कीमती रावल का 46वां बर्थ डे सेलीब्रेट किया गया। इसके बाद एनजीओ फोरम ने बाबा दीप सिंह जी वेलफेयर सोसायटी के प्रेसिडेंट लॉयन विनोद शर्मा और श्री सच्चा आश्रम के श्री परमहंस स्वामी राजिंदर जी महाराज के साथ 500 गज के इस पार्क को डेवलप करने के लिए अडॉप्ट कर लिया। गिफ्ट में जो पौधे मिले, उन्हें तुरंत पार्क में लगा दिया गया।
एनजीओ फोरम के कीमती रावल बोले कि हम “पार्कों को संवारेंगे, कुदरत का कर्जा चुकाएंगे’ की थीम पर पार्क को डेवलप करेंगे। बर्थ डे पार्क की जगह पर मनाने का आइडिया ही इसलिए आया कि ताकि लोगों का ध्यान इस तरफ हो सके। श्री परमहंस स्वामी राजिंदर जी महाराज ने कहा कि कुदरत की सेवा करने का यह सबसे बढ़िया जरिया है। पार्क डेवलप होगा तो इलाके को हरा-भरा कर हम इनवायरमेंट को साफ-सुथरा रख सकेंगे।
शहीद दीप सिंह वेलफेयर सोसायटी के प्रेसिडेंट विनोद शर्मा ने कहा कि पार्क का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इस अनोखे मौके के इलाके के लोग खासकर महिलाएं भी हिस्सेदार बनी। इनमें शामिल रजनी बुद्धिराजा, मीनू, सुधा अबरोल, वंदना वाली, प्रीति बुद्धिराजा, अंजलि चौहान, वीना आहूजा, सुमन कुमारी, प्रिया, दर्शना देवी ने भी भरोसा दिया कि पार्क डेवलपमेंट में वो भी हिस्सा लेंगी। डा. इंदरजीत ढींगरा, निरंजन धीर, मनप्रीत सिंह, रविदास सभा के बलवीर सिंह, एस्ट्रोलॉजर पूनम आहूजा, सुमन भक्तिप्रिया, आचार्य त्रिवेदी, श्री शक्तेश्वर महादेव मंदिर के पंडित ओमप्रकाश, कुनाल रावल भी सहयोग करेंगे।
{श्री सच्चा आश्रम और बाबा दीप सिंह जी वेलफेयर सोसाइटी की मदद से लोगों के साथ मिलकर डेवलप करेंगे पार्क
{इलाके के लोगों से गिफ्ट में मिले पौधे उसी वक्त लगा दिए पार्क में
{सिविल सिटी के अनडेवलप्ड पार्क में मना एनजीओ फोरम के कोऑर्डीनेटर का बर्थ डे
अनोखा
सेलिब्रेशन