पार्टी में जमकर नाचे स्टूडेंट्स
दंडीस्वामी रोड स्थित आर्य कॉलेज फॉर ब्वॉयज में कॉमर्स और बिजनेस मैनेजमेंट के पीजी डिपार्टमेंट की ओर से शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीकॉम, बीबीए और एमकॉम के स्टूडेंट्स पार्टी में सजधज कर पहुंचे। स्टूडेंट्स ने रंगारंग कल्चरल प्रोग्राम पेशकर सबका मनोरंजन किया।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरसी तेजपाल ने चीफ गेस्ट के तौर पर शिरकत की। डॉ. आरसी तेजपाल ने सभी स्टूडेंट्स को कॉलेज में पढ़ाई के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। सभी स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़ कर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। प्रो. एके मल्होत्रा ने प्रिंसिपल और फैकल्टी मेंबर्स को कार्यक्रम में शिरकत करने पर धन्यवाद किया।