वर्कशॉप में किया पार्टिसिपेट
लुधियाना|गुरु अंगददेव वेटरनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी (गडवासू) के साइंटिस्ट और पशु आहार माहिर डॉ. बलविंदर कुमार ने इंटरनेशनल वर्कशॉप में हिस्सा लिया। उन्होंने ईरान की राजधानी तेहरान में खेतीबाड़ी उत्पादन बढ़ाने के बारे में फार्म प्रबंधन तरीके पर हुई इंटरनेशनल वर्कशॉप में शिरकत की। एशिया उत्पादन संगठन, ईरान के राष्ट्रीय उत्पादन संगठन और ईरान के राष्ट्रीय उत्पादन संगठन की तरफ से करवाई गई थी। नदीन कृषि और डेयरी तकनीक पर भी चर्चा की गई।