पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉपर्टी के झगड़े में घर में घुसकर हमला

प्रॉपर्टी के झगड़े में घर में घुसकर हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| प्रॉपर्टीको लेकर चल रहे झगड़े में पांच लोगों ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला के बेटे पर चाकू से वार कर दिए। दोनों के बचाव में आए अन्य लोगों के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने अर्जुन नगर के रहने वाली रानी हांडा की शिकायत पर योगेश, रीना, रीटा, जगदीश वर्मा और वीना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रानी ने बताया कि आरोपियों से उनका प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा है। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने के साथ घर का सामान भी तोड़ दिया। रानी ने बताया कि वह घर में बैठे थे। इसी दौरान आरोपी आए और आते ही उनके साथ मारपीट करने लगे। जब बेटा बचाने आया तो उस पर चाकू से हमला कर दिए। आरोपियों से बचाने के लिए जब घर के अन्य मेंबर्स आए तो उनके साथ भी मारपीट की। जांच अफसर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।