पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमीर बनने के लिए बना गाड़ी चोर

अमीर बनने के लिए बना गाड़ी चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल्दअमीरबनने के लिए एक व्यक्ति चोरी की वारदातें करनी शुरू कर दी। युवक को सीआईए-2 की टीम ने चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी का एक और बाइक बरामद किया है।

आरोपी बिंद्रा कॉलोनी का रहने वाला 42 साल का राजकुमार उर्फ राजू है। आरोपी के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने घंटाघर रोड के निकट नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान बिना नंबर की एक्टिवा पर जा रहे राजू को रोककर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया।

मौके पर आरोपी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछने पर आरोपी ने बताया कि एक्टिवा उसने सेखेवाल के निकट से चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर ही उसके घर से चोरी किया गया यामहा मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह फ्रूट पैकिंग के लिए टोकरियां बेचने का काम करता है। जल्द अमीर बनने के लिए ही उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देने शुरू कर दिया। आरोपी नशे का भी आदी है। पुलिस आरोपी से अन्य चोरियों को लेकर पूछताछ कर रही है।

चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़ा गया फ्रूट पैकिंग की टोकरी बनाने वाला।