- Hindi News
- एक साल तक सौतेली बेटी से रेप, बेटे से करता रहा कुकर्म
एक साल तक सौतेली बेटी से रेप, बेटे से करता रहा कुकर्म
जमालपुरकारहने वाला एक व्यक्ति डरा धमका कर एक साल से अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म और सौतेले बेटे से कुकर्म कर रहा था। सौतेले बाप द्वारा किए जा रहे शारीरिक शोषण से परेशान बेटे ने इसकी जानकारी मां को दी।
महिला ने इसकी सूचना थाना जमालपुर की पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चों की मां के बयान पर उसके पति के खिलाफ धमका कर रेप और कुकर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपी की प|ी ने बताया कि उसकी पहली शादी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हुई थी। जिससे उसका 11 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। पति की मौत के बाद उसने आरोपी से शादी कर ली आरोपी के खुद के दो लड़के थे जो उसकी शादी के बाद अपने दादा-दादी के साथ रहने लगे।
आरोपी फोकल प्वाइंट की एक फैक्ट्री में फोरमैन है। जबकि वह फेस 8 स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। महिला ने बताया कि उसकी हर सेामवार को रेस्ट होती है। 16 सितंबर को उसके बेटे ने स्कूल से आने के बाद पेट में दर्द की शिकायत की। उसने रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
उसने बताया कि सौतेला बाप उसके साथ कुकर्म करने के साथ उसकी बहन से रेप करता है। बच्चों ने रोते हुए बताया कि पिछले करीब एक साल से बाप उनका शारीरिक शोषण कर रहा है। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर वह उन्हें लकड़ी की मधानी से मारते हुए जान से मारने की धमकियां देता था।
जांच अफसर ने बताया कि बच्चों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।