गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में कीर्तन दरबार
गुरुद्वारानानकसर ठाठ फिरोजपुर रोड में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में मुख्य सेवादार संत बाबा जागीर सिंह की अध्यक्षता में कीर्तन दरबार लगाया गया। इस अवसर पर बाबा जागीर सिंह ने संगत को गुरु घर से जोड़ते हुए उन्हें गुरु के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सेवा ओर सिमरन करने से चाहे वाहेगुरु की कृपा प्राप्त होती हैं। वाहेगुरु की कृपा से जीवन बदलते देर नहीं लगती। इसलिए इस दुर्लभ मानव देह को सार्थक करने के लिए सिमरन करें। इस जग से कुछ भी हमारे साथ नहीं जाता केवल वाहेगुरु का नाम जाप ही हमारे साथ जाएगा। इसके बाद बाबा जागीर सिंह ने रागी जत्थे के साथ शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरु की अरदास कर संगत में प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर दर्शन सिंह, गुरदीप सिंह, जसबीर सिंह और जसविंदर सिंह मौजूद रहे।