- Hindi News
- नरिंदर बने न्यू अग्रवाल पीरखाना ट्रस्ट के प्रधान
नरिंदर बने न्यू अग्रवाल पीरखाना ट्रस्ट के प्रधान
न्यूअग्रवाल पीरखाना ट्रस्ट की ओर से सेवादार नरिन्द्र गुप्ता को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सर्वसहमति से अध्यक्ष का चुनाव होने के पश्चात न्यू अग्रवाल पीरखाना प्रमुख एवं सर्व धर्म प्रचारक बंटी बाबा ने नवनियुक्त अध्यक्ष नरिन्द्र गुप्ता को पगड़ी बांध कर अध्यक्ष पद का पदभार सौंपते हुए आशीर्वाद दिया। बंटी बाबा ने दरबार में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभु प्रेम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि बदलते रहने का सबक वक्त से सीखना चाहिए क्योंकि वक्त कभी खुद को बदलते हुए नहीं थकता। इसलिए व्यक्ति को जीवन में हार मानकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। ट्रस्ट सदस्यों ने 20 सितंबर को बंटी बाबा के जन्म दिवस पर आयोजित सूफी महफिल की तैयारियों का जायजा लेते हुए सेवादारों को सेवाधिकार भी बांटे। अध्यक्ष नरिन्द्र गुप्ता ने बताया कि आयोजित होने वाली सूफी महफिल में प्रसिद्ध कव्वाल माजिद भाई, शौकत अली और अनीस साबरी कव्वालियां का गायन करेंगे। रात्रि 9 बजे केक काट कर बंटी बाबा का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर अनिल गोयल, प्रेम सिंगला, सुमति गोयल, सोनू महाजन, रवि गोयल, सुदेश गोयल और प्रेम बत्रा आदि उपस्थित रहे।