पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िवशेष ध्यान सत्र का आयोजन आज से

िवशेष ध्यान सत्र का आयोजन आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|श्री विवेकानंदस्वर्ग आश्रम ट्रस्ट द्वारा माडल टाउन एक्सटेंशन में निर्मित ध्यान पिरामिड में 20 सितंबर को शाम 6 बजे से विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट बीडी अरोड़ा वरिष्ठ उपप्रधान तरसेम गुप्ता ने बताया कि ध्यान सत्र में दिल्ली से विशेष रूप से रही पिरामिड ध्यान विशेषज्ञ जसविंदर कौर ध्यान के महत्व और प्रभाव पर प्रकाश डालेंगी।

ट्रस्ट के जनरल सेक्रेट्री अनिल भारती ने बताया कि ध्यान सत्र का संचालन पिरामिड मास्टर्स रचना गुप्ता एवं श्वेता शर्मा द्वारा किया जाएगा। अनिल भारती ने बताया कि नियमित ध्यान साधना के संपूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त होता है। जिसके फलस्वरूप ध्यानी के जीवन में सौंदर्य बढ़ता है।