पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुधियाना | ग्यासपुरास्थित अमरदास कालोनी इलाके में सिलेंडर की गैस

लुधियाना | ग्यासपुरास्थित अमरदास कालोनी इलाके में सिलेंडर की गैस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | ग्यासपुरास्थित अमरदास कालोनी इलाके में सिलेंडर की गैस लीकेज होने के कारण आग लग गई। आग लगी देख घर के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर इलाके के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण घर के मालिक राजिंदर कुमार के हाथ का कुछ हिस्सा जल गया। मौके रहते ही आग पर काबू पाने से सिलेंडर फटने से बच गया। लेकिन रसोई का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी देते हुए मकान मालिक राजिंदर कुमार ने बताया कि वह मंगलवार की शाम को आठ बजे के करीब सिलेंडर का रेगुलेटर बदल रहे थे। इसी दौरान बदलते समय सिलेंडर की पीन बीच में ही फंस गई। जिस कारण गैस लीक होने लगी। देखते ही देखते आग लग गई।