पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस डर से नहीं, सेफ्टी के लिए पहनें हेलमेट

पुलिस डर से नहीं, सेफ्टी के लिए पहनें हेलमेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने लोगों को समझाए ट्रैफिक रूल्स

सिटीरिपोर्टर |लुधियाना

दैनिकभास्कर द्वारा सड़क हादसों के खिलाफ चलाए जा रहे हादसों के खिलाफ महा अभियान में इंडस्ट्रियलिस्ट्स भी आगे आए हैं। मंगलवार को ढोलेवाल चौक के पास इंडस्ट्रियल इस्टेट के कारोबारियों गुरुद्वारा शहीदां फेरुमान साहिब की कमेटी द्वारा ढोलेवाल चौक के पास लोगों को ट्रैफिक रुल्स के बारे में अवेयर किया गया। इस दौरान इंडस्ट्रियलिस्ट्स द्वारा लोगों को सीट बैल्ट लगाने, शराब पीकर गाड़ी और ओवर स्पीड कार ना चलाने की अपील की। इस दौरान बलविंदर सिंह लायलपुरी ने सड़क से गुजरते वाहन चालकों को कहा कि हमें पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी सेफ्टी के लिए हेलमेट पहनने चाहिए। हमारी जिंदगी बहुत अनमोल है। इस जिंदगी हो हमें किसी अच्छे काम में लगाना चाहिए। ना कि ट्रैफिक रुल्स फॉलो ना करके सड़कों पर खत्म करनी चाहिए। कारोबारियों ने 70 के करीब वाहन चालकों को ट्रैफिक रुल्स के प्रति जागरूक कर उनका पालना करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर केवल सिंह बादल, बलजीत सिंह, सतपाल सिंह, रमनदीप सिंह, तरलोचन सिंह, चरण कंवल सिंह और जसबीर सिंह मौजूद रहे।

ढोलेवाल चौक के पास कारोबारियों गुरुद्वारा शहीदां फेरुमान साहिब की कमेटी ने लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में अवेयर किया।

हादसों के िखलाफ

भास्कर महाअिभयान