एक्टिवा की डिग्गी से मोबाइल चोरी
लक्ष्मीसिनेमा के निकट जेएमडी माल के बाहर खड़ी एक्टिवा की डिग्गी तोड़ कर बदमाशों ने दर्जन के करीब कीमती मोबाइल चोरी कर लिए। पता चलते ही एक्टिवा के मालिक निखिल सागर ने पुलिस को सूचित किया।
पता चलते ही थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। निखिल ने बताया कि वह अपने दोस्त दीपक के साथ वर्गर खाने के लिए आया था। उसकी किदवई नगर में मोबाइलों की दुकान है।
वापस आकरदेखा तो डिग्गी खुली पड़ी थी और मोबाइल गायब थे। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोिपयों की तलाश की जा रही है।