पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चन्द्रकांत चड्ढा को इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसो. का जिला प्रभारी बनाया

चन्द्रकांत चड्ढा को इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसो. का जिला प्रभारी बनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | एक्शनअगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष समाज सेवक चन्द्रकांत चड्ढा को इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार आहूजा व् महासचिव प्रिंस कंसल ने चड्ढा के कार्यालय स्थानीय रेखी चौक में रखी मीटिंग के दौरान चन्द्रकान्त चड्ढा को जिला प्रभारी का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार आहूजा ने बताया कि लुधियाना के व्यापारियों का इंडस्ट्री व् व्यापारिक गतिविधियों में अहम रोल अदा किया जा रहा है।आहूजा ने इण्डस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वैल्फेयर एसोसिएशन (इटवा)की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि इटवा का मुख्य उद्देशय हर वर्ग के व्यापारी को साथ लेकर चलना है।