- Hindi News
- फर्जी एमपी बन सिविल सर्जन से करता रहा सिफारिश, केस
फर्जी एमपी बन सिविल सर्जन से करता रहा सिफारिश, केस
फर्जीएमपी और एमएलए के लेटर पैड पर झूठी सिफारिश करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने सिविल सर्जन लुधियाना की शिकायत पर दर्शन सिंह कोहली के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को बयान में सिविल सर्जन ने बताया कि उक्त आरोपी सिविल अस्पताल में दवाई छिड़कने का काम करता था। उक्त आरोपी ने फतेहगढ़ साहिब से खुद को एमएलए एमपी का आजाद उम्मीदवार बताकर सिविल सर्जन से सिफारिश की थी। आरोपी ने अपने लेटर पैड पर ही जन्म सर्टीफिकेट बनाने की भी सिफारिश की। आरोपी अपनी पहचान छुपा कर हेल्थ डिपार्टमेंट के मुलाजिमों को गुमराह करता रहा। जब उसे पूछा गया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।