पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी और का प्लाॅट दिखा की तीन लाख की ठगी

किसी और का प्लाॅट दिखा की तीन लाख की ठगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | गांवलोहारा के पास किसी ओर का प्लाट दिखाकर तीन लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। थाना डाबा की पुलिस ने आदर्श नगर की रहने वाली सविता गर्ग की शिकायत पर गांव गुजरावाला के रहने वाले पाल सिंह, गुरविंदर सिंह, डाबा के सुखपाल सिंह, जसबीर सिंह और सुभाष चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसआई जनक राज ने बताया कि उक्त आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ 2004 में गांव लोहारा स्थित 146 गज का प्लाट का सौदा किया था। शिकायतकर्ता ने आरोपियों को बयानें के तौर पर तीन लाख रुपए दिए थे। बयाना लेने के बाद आरोपी रजिस्ट्री के लिए उसके साथ टाल-मटोल करने लग गए। शिकायतकर्ता को शक होने पर जब उसने डाबा के पटवारखाने से उक्त प्लाट की जांच करवाईष तो पता चला कि आरोपियों के नाम पर कोई प्लाट नहीं है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से अपने पैसे वापिस मांगे, तो आरोपियों ने उसे धमकियां देनी शुरु कर दी। जिसके चलते शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचित किया।