पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुड्‌ढे नाले में एक्टिवा समेत युवक के गिरने की अफवाह से तंग रही पुलिस

बुड्‌ढे नाले में एक्टिवा समेत युवक के गिरने की अफवाह से तंग रही पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस एक्टिवा सवार को ढूंढती रही नाले में, युवक आया और ले गया एक्टिवा

क्राइमरिपोर्टर|लुधियाना

सब्जीमंडी के निकट मगंलवार को बुड्डे नाले में युवक के गिरने की सूचना को लेकर थाना सलेम टाबरी की पुलिस देर शाम तक उसे ढूढ़ने की मुश्कत करती रही। लोगों का कहना था कि एकि्टवा स्कूटर पर जा रहा एक युवक नाले में गिर गया है और कुछ लोगों ने उसकी एक्टिवा निकाल कर निकट ही दुकान पर खड़ी कर दी है। स्कूटर में कोई भी कागजात नंबर प्लेट होने के कारण पुलिस नाले से युवक को निकालने के प्रयास में जुटी रही। शाम को एक युवक आया और दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर जाने लगा तो पुलिस ने उसे रोक लिया। उसके बाद ही पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं था।

प्रेमा नामक लड़की ने किसी पुलिस अफसर को फोन पर सूचित किया कि नाले में कोई युवक एकि्टवा पर जाते समय गिर गया है और वह मोबाइल सुनते हुए जा रहा था। पता चलने पर अफसर ने संबंधित पुलिस स्टेशन को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी। फिर किसी राहगीर ने बताया कि निकट ही मछली मार्केट लगाने वालों ने एकि्टवा निकाल कर दुकान पर खड़ी की हुई है। पुलिस ने एकि्टवा को लेकर जांच करनी शुरू कर दी। लेकिन देर शाम को जब जगजीत नाम का युवक एक्टिवा लेने के लिए आया तो सारी बात का पता चला। युवक ने बताया कि उसकी एक्टिवा खराब हो गई थी और वह निकट ही दुकान पर खड़ी कर चला गया था।

लोगों का कहना था कि एक्टिवा स्कूटर पर जा रहा एक युवक नाले में गिर गया है और कुछ लोगों ने उसकी एक्टिवा निकाल कर निकट ही दुकान पर खड़ी कर दी है।