पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने फंदा लगाकर दी जान, घरवालों का आरोप हुआ है कत्ल

युवक ने फंदा लगाकर दी जान, घरवालों का आरोप हुआ है कत्ल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गऊशालारोड पर एक युवक ने करियाना की दुकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब दुकान मालिक आया तो उसने लाश लटकती देखी और इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरना वाला युवक माधोपुरी का 17 साल का जय चंद है। पुलिस ने जय चंद के पिता मुन्नी लाल के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई कर दी है।

इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि जय चंद पिछले चार साल से गऊशाला रोड स्थित एक करियाना दुकान में काम कर रहा था। वह दुकान में ही रहता था। मंगलवार सुबह जय चंद दुकान खोलने चला गया। थोड़ी देर बाद जब दुकान मालिक आया, तो उसने जय चंद की लाश को लटकते देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, दूसरी ओर जय चंद के घरवालों का आरोप है कि उसने खुद फंदा लगाकर खुदकुशी नहीं की। बलकि उसकी हत्या की गई है। वहीं, दूसरी ओर दुकान के मालिक का कहना था कि जय चंद पिछले कई दिनों से तंग था, जिसके चलते उसने फंदा लगा लिया होगा।

^मामले की जांच की जा रही है। लाश का पोस्टमार्टम करवा कर विसरा जांच के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, थाना डिवीजन नंबर 3।