पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौरव की हत्या करने वाले आरोिपयों की तलाश जारी, कॉल डिटेल निकलवाई

सौरव की हत्या करने वाले आरोिपयों की तलाश जारी, कॉल डिटेल निकलवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | साहनेवालइलाके में दोराहा के युवक सौरव की हत्या करने वाले अज्ञात लोगों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने सौरव की लाश का पोस्टमार्टम करवा कर लाश घरवालों के हवाले कर दी है। जांच ऑफिसर ने बताया कि सौरव की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। पता लगाया जा रहा है कि उसे आखिरी टाइम किसने बात की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि सौरव की मौत कैसे हुई थी। गौर हो कि दोराहा का रहने वाले 25 साल का सौरव साहनेवाल खुर्द इलाके में नौकरी करता था। वह 6 फरवरी को घर से काम पर निकला था। लेकिन दो दिन तक वापिस घर नहीं गया और ना उसका कोई सुराग लगा। जिसके चलते आठ फरवरी को सौरव के घरवालों ने थाना साहनेवाल में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन 9 फरवरी को पुलिस को सौरव की लाश दिल्ली हाईवे से गांव बिलगा को जाती सड़क पर लाश बरामद हुई थी। उसकी लाश पर कोई निशान नहीं था। लेकिन देखने में लगता था कि किसी ने जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की है। इस संबंध में थाना साहनेवाल की पुलिस ने सौरव के पिता दोराहा के सुरिंदर पाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।