तस्करी करने जा रहे 4 लोग गिरफ्तार
लुधियाना |पुलिस नेनशा तस्करी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 100 ग्राम नशीला पाउडर और 12 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपियों में डेहलों के रहने वाले गुरदीप सिंह, प्रीत नगर के राज मुहम्मद, गांव चौता के गुरप्रीत सिंह नेपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पहले मामले में थाना लाडोवाल के एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके नें गश्त पर थे। तभी गांव कादियां के पास आरोपी गुरदीप और राज मुहम्मद को बाइक पर आते देख शक पर चैकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग में पुलिस ने आरोपियों से 100 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। दूसरे मामले में थाना कूमकलां के सब इंस्पेक्टर चमकौर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुलिस पार्टी समेत भैणी साहिब के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी गुरप्रीत, नेपाल और गुरप्रीत सिंह को आते देख चैकिंग के लिए रोका।