चोरी की रेत के साथ एक गिरफ्तार
लुधियाना | सतलुजदरिया में अवैध माइनिंग करके रेत चोरी कर ले जा रहे एक व्यक्ति को थाना कूमकलां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की रेत से भरा एक ट्रक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी संगरूर का हरदीप सिंह है। एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान गांव रतनगढ़ के पास उक्त आरोपी को ट्रक लेकर आते देख शक पर चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछने पर आरोपी ने बताया कि उक्त रेत चोरी की है।