लूट करने वाले 5 मेंबर अरेस्ट
{घरेलू नौकर गैंग के मेंबरों के साथ मिलकर मालिक को लूटने की बना रहे थे योजना
{ आरोपियों से देसी पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, 1 राॅड 4 मोबाइल जब्त
क्राइमरिपोर्टर |लुधियाना
माॅडलटाउन में रहने वाले कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे गंजा गैंग के 5 सदस्यों को सीआईए-1 टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से देसी पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, 1 दांत, 1 राॅड और 4 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया है।
आरोपी प्रेम नगर का रहने वाला गिरोह का सरगना अवतार सिंह उर्फ गंजा , संत नगर का रहने वाला टेक बहादुर अजय बहादुर, वीरू नरेश पंडित शामिल है। गिरोह के दो अन्य सदस्यों सचिन काकू को लेकर भी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से 12 से अधिक वारदातें कबूल की है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज मामलों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
सब इंस्पेक्टर राजेश शर्मा के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी माॅडल टाउन में कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे हैं। पूछताछ में आरोपी अवतार सिंह गंजा ने बताया कि आरोपी टेक बहादुर माॅडल टाउन में एक कारोबारी की कोठी में काम करता था। करीब 8 महीने पहले उसने कोठी से काम छोड़ कर चिकन शॉप पर काम करना शुरू कर दिया।
यहां उसकी मुलाकात दूसरे आरोपियों के साथ हुई। वहां से उन्होंने छोटी मोटी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी टेक बहादुर ने दूसरे आरोपियों को अपने मालिक को लूटने की योजना बनाने को कहा। आरोपी कारोबारी को घेरने की तैयारी में उसके घर के निकट ही बैठे थे कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के अन्य साथियों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह घुमारमंडी के इलाके में भी छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों से अन्य कई वारदातें हल होने की संभावना है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने अौर कहां-कहां वारदात को अंजाम िदया है।
आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।