- Hindi News
- धार्मिक शोभा यात्राएं आपसी प्रेम का सुमेल : बिट्टू
धार्मिक शोभा यात्राएं आपसी प्रेम का सुमेल : बिट्टू
महाशिवरात्रिमहोत्सव कमेटी की तरफ से 14 फरवरी को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल के समीप से आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक सुरिन्द्र डाबर और विधायक भारत भूषण आशू शिव भक्तों के साथ भगवान शिव के रथ को खींच कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेंगे। उपरोक्त जानकारी महोत्सव कमेटी के प्रमुख सेवादार नीरज वर्मा, राकेश चौधरी और अजय गुप्ता ने बिट्टू, आशू और डाबर को रथयात्रा का निमंत्रण देने के उपरांत बैठक को संबोधित करते हुए दी।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने महानगर में शिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाली शोभा यात्राओं धार्मिक आयोजनों को आपसी प्रेम भाईचारे का सुमेल बताया। उन्होंने कहा कि कहा कि रथयात्रा में शामिल होकर विभिन्न वर्गों धर्मों के लोग भगवान के नाम का गुणगान करते हुए एक दूसरे से प्रेम प्यार बांटकर सामाजिक समानता का संदेश देकर मिलकर चलने का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हैं। कमेटी के सदस्यों फकीर चंद, राजिन्द्र सैनी और साहिल खुराना ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से रथयात्रा मार्ग पर युवा वर्ग को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देकर स्वस्थ भारत के निर्माण के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर कमेटी सदस्यों में रमेश आनंद, राजिन्द्र सैनी, आतिश वर्मा, प्रवीण मल्होत्रा, रमन गोयल, अवनीश मित्तल, शाम लाल, जीवन कुमार सहित अन्य भी मौजूद थे।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को शिवरात्रि पर विशाल रथयात्रा का निमंत्रण देते कमेटी के सदस्य।