पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव पूजन कर भंडारे की तैयारियां शुरू

शिव पूजन कर भंडारे की तैयारियां शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| शिववेलफेयर सोसाइटी ने मंगलवार को घंटाघर चौक स्थित सोसाइटी मुख्यालय में जगदीश जंगम द्वारा ओम नम: शिवाय के मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव की प्रतिमा को दूध, दही गंगा जल से स्नान करवाने के पश्चात विधिवत पूजन करके भगवान भोलेनाथ के समक्ष 7वें विशाल भंडारे के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की। सोसाइटी प्रधान बिट्टू गुंबर और चेयरमैन अश्वनी त्रेहण ने बताया कि 19 फरवरी को रेलवे स्टेशन के समीप गुरु गोबिंद सिंह मार्केट में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया जाएगा। राजू गुंबर और राम चंद्र बंगाली ने बताया कि महिला विंग की तरफ से तैयार किया चरणामृत शिव भक्तों में बांटा जाएगा।