पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवधाम में शिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर

शिवधाम में शिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबग्गे कलां स्थित शिवधाम मंदिर में 17 फरवरी को शिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवरात्रि समारोह के उपलक्ष्य में मंगलवार को शिवधाम मंदिर में संजय बांसल, नरिन्दर बांसल, विजय बांसल, सुदेश गोयल, विनय सिंघल, जोगिन्द्र मित्तल, विनीत बांसल, अश्वनी बहल, कातेन्दु शर्मा, मनोज तायल, सुभाष नागपाल, दविन्द्र बहल, राजेश नरूला, राजेश सिंगला आदि ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर शिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत करवाई। आचार्य आशीष ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन करवाया। शिवरात्रि समारोह के उपलक्ष्य में विजय बांसल नरिंद्र बांसल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवरात्रि पर्व पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का महारुद्र अभिषेक सुबह सात बजे होगा। सुबह दस बजे हवन यज्ञ के पश्चात दोपहर एक बजे भगवान का विशेष श्रृंगार होगा। इसके बादा करीब डेढ़ बजे भगवान शिव की महाआरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि समारोह में हरिद्वार से श्री राम कृष्ण महाराज भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए में मंदिर में पधारेंगे। इस अवसर पर तरसेम गुप्ता, रवि शर्मा, नागेश वर्मा, विनय सिंघल, पवन गोयल, राज गर्ग, विपन तलवाड़, महिन्द्र नागपाल, हरीश गोयल, राज शर्मा, ललित सूद, राकेश गर्ग मौजूद रहे।

शिवधाम में 17 फरवरी को समारोह का आयोजन

शिवधाम मंदिर कमेटी के सदस्य शिव पूजन करते हुए।