- Hindi News
- युवा सेवा संघ को ‘विराट धर्म सम्मेलन’ का आमंत्रण
युवा सेवा संघ को ‘विराट धर्म सम्मेलन’ का आमंत्रण
लुधियाना|विश्व हिंदूपरिषद बजरंग दल द्वारा 15 फरवरी को होने वाले ‘विराट धर्म सम्मेलन’ के लिए मंगलवार युवा सेवा संघ को आमंत्रण दिया गया। यह आमंत्रण विहिप बजरंग दल के संयोजक - लुधियाना महानगर आशीष बोनी, गोपाल बृजवासी और अश्विनी शर्मा द्वारा युवा सेवा संघ के प्रधान विमल नैय्यर और अन्य ओहदेदारों को प्रदान किया गया। आशीष बोनी ने कहा कि आज समाज में नैतिक सांस्कृतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। जिनकी रक्षा के लिए ये धर्म सम्मेलन संजीवनी का कार्य करेंगे। यह आयोजन विहिप बजरंग दल द्वारा पूरे राष्ट्र भर में संगठन के स्वर्ण जयंती वर्ष (1964 -2014) के उपलक्ष्य में कराये जा रहे हैं। यह सम्मेलन 15 फरवरी 2015 को ग्लाडा ग्राउंड , सेक्टर 32, चंडीगढ़ रोड लुधियाना में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में कई संतों के अलावा संत आशाराम आश्रम की ओर से साध्वी तरुणा बहन भी भाग लेंगी।