पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपर फूड फेस्टिवल की हुई शुरुआत, 250 से भी ज्यादा डिसेज का लें मजा

सुपर फूड फेस्टिवल की हुई शुरुआत, 250 से भी ज्यादा डिसेज का लें मजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगातारबढ़ रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों बीमारियों को कम करने के लिए सुपर फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। दुगरी स्थित होली ट्री रेस्टोरेंट में डॉ. वीनू कुमार ने इस फूड फेस्टिवल की शुरुआत की है। हेल्दी खाना, साइंटिफिक न्यूट्रीशियन से भरे खाने के फायदों के बारे में डॉ. वीनू कुमार ने बताया। उन्होंने कहा कि लोगों में गलतफहमी है कि हेल्दी खाना टेस्टी नहीं होता और खाया नहीं जा सकता। लोगों की इसी गलतफहमी को दूर करने के लिए ही हमनें ये रेस्टोरेंट शुरू किया है। पिछले 12 सालों से न्यूट्रीशियनिस्ट लाइफ कोच की तरह लोगों को सलाह दे रही हैं। इस फूड फेस्टीवल में भारतीय, इटैलियन, मेक्सिकन और लेबनॉन डिशेज पेश की गई हैं। जिनमें किसी भी तरह का मैदा, कनक, दूध, बटर चीनी और आर्टिफिशियल कंटेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। जिससे की किसी भी तरह की बीमारी वाले लोग इस खाने को आसानी से खा सकते हैं।

वजन कम करवाने के लिए भी किसी तरह की डाइटिंग करने की जरूरत नहीं है। बस खाने के तरीके को सही करके अपने लाइफ स्टाइल को कुछ बदल कर आसानी से वजन कम किया जा सकता है। डॉ. वीनू कुमार ने बताया कि वो हर पेशेंट की उम्र, लाइफस्टाइल, अब तक की फूड हैबिट, पेरेंट्स की बीमारियां, ब्लड ग्रुप बॉडी की ओवरऑल स्टडी करने के बाद ही डाइट प्लान करती हैं। इस फूड फेस्टीवल में टेस्ट को किसी भी तरह से कम नहीं किया गया है। बस असली खाने को लोगों के सामने लाया जा रहा है। मैन्यू में 250 से भी ज्यादा फूड आइटम्स शामिल की गई हैं। विशाल कुमार ने बताया कि कई आइटम्स को इंपोर्ट किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फैक्टरी के खुले इलाके में ग्रीन हाउस भी लगा रखा हैं। जहां से कई तरह की सब्जियों को उगा कर इस्तेमाल किया जा रहा है।

हेल्दी खाना, साइंटिफिक न्यूट्रीशियन से भरे खाने के फायदों के बारे में डॉ. वीनू कुमार ने बताया।