- Hindi News
- वर्कशॉप में बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचने के तरीके बताए
वर्कशॉप में बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचने के तरीके बताए
लुधियाना |डीएवी पब्लिकस्कूल में स्वाइन फ्लू अौर हैंड हाइज़ीन विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप रोटरी क्लब लुधियाना ग्रेटर द्वारा करवाई गई। जिसमें मुख्य रूप से डॉ. दिनेश जैन ने शिरकत की। वहीं, डॉक्टर भारती उप्पल, डॉ. राजनबीर सिंह थिंद, डॉ. संजीव उप्पल अौर डॉ. अमनप्रीत सिंह अरोड़ा ने वर्कशॉप में शामिल हुए। स्कूल प्रिंसिपल जेके सिद्धू ने डाक्टरों की टीम का स्वागत किया। वर्कशाप में बच्चों को स्वाइन फ्लू की बीमारी के लक्षण, निदान, बचाव और परहेज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वाइन पूरे देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे कई लोग स्वाइन फ्लू से अपनी जान गवां रहे हैं। वहीं, डॉ. दिनेश जैन ने इन्फ्लुएंजा अौर सर्दी जुकाम से फैल रही भ्रांतियों के बारे में बताया। वर्कशॉप में स्टूडेंट्स के साथ सवाल जवाब किए गए।