- Hindi News
- नवजोत ने ली पहली पोजीशन तान्या, नियति दूसरे स्थान पर
नवजोत ने ली पहली पोजीशन तान्या, नियति दूसरे स्थान पर
जालंधरबाईपास स्थित ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में लुधियाना सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स (एलएसएससी) सोलो सेमी क्लासिकल डांस कंपीटिशन का आयोजन हुआ। कंपीटिशन में शहर के 19 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की एक्टिविटीज से बच्चों को स्ट्रेस फ्री करने के साथ ही उनके टेलेंट को भी बेहतरीन मौका मिलता है। सभी बच्चों ने सेमी क्लासिकल डांस में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शीतल पूजा ने जज की भूमिका निभाई। अपने टेलेंट को बच्चों ने एक एक कर स्टेज पर पेश किया। विजेता स्टूडेंट्स को जजेज प्रिंसिपल ने मिल कर सम्मानित किया।
पहलीऔर तीसरी पोजीशन पर ग्रीनलैंड स्कूल छाया : कंपीटिशनमें स्टूडेंट्स विभिन्न तरह के क्लासिकल डांस स्टेज पर पेश किए। जिसमें चंडीगढ़ रोड स्थित ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल की नवजोत कौर ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बीवीएम किचलू नगर की तान्या सिंह डीएवी पब्लिक स्कूल की नियति दूसरी पोजीशन पाने में सफल रहीं। बीसीएम आर्या मॉडल स्कूल शास्त्री नगर की आगम आहुजा और ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल सुभाष नगर की जसप्रीत कौर ने तीसरी पोजीशन हासिल की। कंपीटिशन में ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल सिविल सिटी के अनिकेत शर्मा गुरू नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन की जपनीत कौर को कंसोलेशन प्राइज दिया गया।
जालंधर बाईपास स्थित ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में लुधियाना सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स सोलो सेमी क्लासिकल डांस कंपीटिशन का आयोजन हुआ।