डीएवी स्कूल में स्पोट् र्स मीट
पक्खोवालरोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्पोट्र्स मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लोकल मैनेजिंग कमेटी के एसएस जोहल ने मशाल जलाकर किया।
मीट में स्टूडेंट्स की आेर से गीत गाकर मुख्य मेहमान का स्वागत किया। मीट में 5वीं से लेकर 8वीं के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों की आेर से सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। बच्चों द्वारा मार्च पास्ट पेश कर खेलों की शुरुआत की गई, जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर रेस, थ्री लैग रेस, जम्पिंग रेस, मटका रेस, योगा करवाया गया।
एसएस जोहल ने बच्चों को पढा़ई के साथ-साथ खेलों की महत्वा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में 8वीं क्लास के बच्चों ने हिस्सा लेकर डांस किया। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. मोहन लाल शर्मा ने विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।