पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमसीए चौथे समेस्टर के लिए इंडस्ट्रीयल विजिट का आयोजन

एमसीए चौथे समेस्टर के लिए इंडस्ट्रीयल विजिट का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | मॉडलटाउन स्थित गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलॉजी गुजर खां कैंपस के इंडियन सोसायटी फॉर टेक्नीकल सोसायटी (आईएसटीई) ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल की ओर से स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्रीयल विजिट का आयोजन किया गया। एमसीए चौथे समेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए ये विजिट करवाई गई। ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी रजनीश चौपड़ा की अध्यक्षता में कॉलेज के 35 स्टूडेंट्स सीएस इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पहुंचे। कंपनी के बिजनेस डेवल्पमेंट मैनेजर ने स्टूडेंट्स को आईटी सेक्टर के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी में ट्रेनिंग हासिल करने के क्राइटेरिया के बारे में भी बताया गया। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. एचएस संघा ने इस विजिट को स्टूडेंट्स के लिए लाभदायक बताया। जिससे कि स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री के बारे में जानकारी हासिल करने में सहायता मिलती है।