- Hindi News
- लुधियाना ग्रुप ऑफ कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए ट्रेनिंग सेशन
लुधियाना ग्रुप ऑफ कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए ट्रेनिंग सेशन
लुधियाना|चौंकीमान स्थितलुधियाना ग्रुप ऑफ कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। तीन हफ्तों तक चले इस सेशन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों को एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें स्टूडेंट्स को लाइव प्रोजेक्ट्स की सहायता से जानकारी दी गई। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राकेश गोयल की अगुवाई में इस ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। डायरेक्टर डॉ. जेके चावला ने स्टूडेंट्स को अपने करिअर के चुनाव के लिए टिप्स दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को सोसाइटी के तरक्की के लिए योगदान देने को प्रेरित किया। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अमनदीप टांगरी ने स्टूडेंट्स को विभिन्न कोर्सेस के बारे में जानकारी दी। मैनेजमेंट के राजीव गुलाटी विक्रम ग्रोवर ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग प्रोग्राम में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए प्रेरित किया।