- Hindi News
- वेब पर कितनी पर्सनल इंफॉर्मेशन करें शेयर के बारे में बच्चों को दी जानकारी
वेब पर कितनी पर्सनल इंफॉर्मेशन करें शेयर के बारे में बच्चों को दी जानकारी
स्टूडेंट्सको साइबर क्राइम सिक्योरिटी के बारे में बताने के लिए बाल भारती पब्लिक स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। टेक्नीकल एक्सपर्ट जसमीत कौर ने मुख्य प्रवक्ता के तौर पर हिस्सा लेकर बच्चों को जागरूक किया। पावर प्वाइंट प्रेसेंटेशन दिखाने के साथ ही स्टूडेंट्स को कई विडियोज भी दिखाई गई।
जिससे कि उनकी जानकारी में इजाफा हो सके। इस मौके पर साइबर क्राइम, फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, साइबर बुलिंग, साइबर वॉर फेयर, हैकिंग साइबर क्राइम से जुड़ी समस्याओं का शिकार हों। विभिन्न संस्थाओं की डाटा सर्वे रिपोर्ट भी स्टूडेंट्स को दिखाई गई। जिससे कि स्टूडेंट्स को लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम का शिकार बनने से रोका जा सके। इसी के साथ ही स्टूडेंट्स को साइबर लॉ के बारे में भी बताया गया। साइबर वर्ल्ड में किस तरह सिक्योर रहें के बारे में भी स्टूडेंट्स को टिप्स दी गईं। किसी समस्या का शिकार होने पर पेरेंट्स सीनियर्स से बात करने की भी सलाह दी गई।
इंटरेक्टिव सेशन में स्टूडेंट्स ने कई सवालों के जवाब भी हासिल किए। स्टूडेंट्स को अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन कितनी शेयर करनी चाहिए के बारे में भी टिप्स दी गईं।