- Hindi News
- एनसीसी कैडेट नवनीत कौर ने कॉलेज का नाम किया रोशन
एनसीसी कैडेट नवनीत कौर ने कॉलेज का नाम किया रोशन
लुधियाना |गवर्नमेंट कॉलेजफॉर गर्ल्स की स्टूडेंट नवनीत कौर ने कॉलेज का नाम रोशन किया। 26 जनवरी को दिल्ली में हुई रिपब्लिक डे परेड में नवनीत ने हिस्सा लिया। पंजाब डायरेक्टोरेट को रिप्रेजेंट करते हुए कैंप में 21 ट्रॉफी जीती। इसी के साथ ही पंजाब गवर्नर शिवराज पाटिल की ओर से 11 हजार रुपये का कैश इनाम भी हासिल हुआ। कॉलेज प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर ने नवनीत की सफलता पर उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को इसी तरह मेहनत कर अपना पेरेंट्स का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कैप्टन नरिंदरजीत कौर सैनी की लग्न की तारीफ की।