पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसरों को हिदायत, बजट में रहकर कराएं डेवलपमेंट

अफसरों को हिदायत, बजट में रहकर कराएं डेवलपमेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डबल एंट्री सिस्टम में देरी को लेकर लगाई डीसीएफए की क्लास

विशेषसंवाददाता|लुधियाना

बिनाफंड के नगर निगम की गाड़ी कैसे चलाई जाए। इसके लिए शुक्रवार को लोकल बॉडी सेक्रेट्री अशोक गुप्ता ने निगम अफसरों को कई तरह के टिप्स दिए। मीटिंग में कहीं कहीं केंद्र से मिलने वाली ग्रांटों में रोडा अटका रही शर्तों को सौ फीसदी पूरा होने में जिम्मेदार अफसरों को भी जमकर लताड़ लगाई गई। शहर की डेवलपमेंट में निगम का बजट बिगड़े इसके लिए निगम अफसरों और डीसीएफए एसके गुप्ता को साफ तौर पर ताकीद कर दी गई कि वे अपने बजट मुताबिक ही अपने पैर पसारे। मीटिंग में मेयर गोहलवडि़या ने भी निगम स्टाफ की पोल अशोक गुप्ता के समक्ष खोली। रिकवरी में कोताही बरतने पर गुप्ता ने साफ किया कि इस पहली मीटिंग में समझाया जा रहा है और दूसरी मीटिंग में जबाव-तलबी पर एक्शन लिया जाएगा।

डबलएंट्री शुरू होने पर डीसीएफए पर बिफरे सेक्रेट्री : निगममें आने वाले बिलों की अभी तक डबल एंट्री शुरू किए जाने पर अशोक गुप्ता ने निगम के डीसीएफए एसके गुप्ता की जमकर क्लास लगाई। गौर हो कि केंद्र से आने वाली ग्रांट को डबल एंट्री निगम में शुरू की जानी अनिवार्य है, लेकिन करीब तीन साल गुजरने के बावजूद इसकी शुरुआत नहीं हो पाई है और सिंगल एंट्री के जरिए ही बिल पास किए जा रहे हैं।

जेईएटीपी रखे जाएंगे कांट्रेक्ट बेस पर : मीटिंगमें स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाए जाने पर गुप्ता ने कहा कि अगले दो सप्ताह में जेई एटीपी स्तर के स्टाफ की कांट्रेक्ट बेस पर भर्ती की जाएगी। मीटिंग में जब रिकवरी में तेजी लाने पर ओएंडएम शाखा ने अवैध पानी सीवरेज के कनेक्शन को कोई स्कीम देने की बात कही तो गुप्ता ने कहा कि वे आपको स्कीम तो दे देंगे। लेकिन क्या वे जिम्मेदारी लेते हैं कि इस स्कीम के तहत सौ फीसदी कनेक्शन रेगुलर हो जाएंगे।

अब प्राॅपर्टियों को डाटा जुटाने वाली कंपनी साथ लेगी बिजली खाता नंबर

शहर में प्रॉपर्टी टैक्स के लिए घर घर जाकर प्रापर्टियों के सर्वे में जुटी कंपनियां अब साथ में हर एक घर का बिजली खाता नंबर साथ में दर्ज करेगी। वहीं दूसरी ओर से सेक्रेट्री गुप्ता ने अफसरों को रिहायशी, कामर्शियल, इंडस्ट्रियल बिजली कनेक्शन का पूरा डाटा जुटाने की हिदायत की है।

निगम जोन डी में लोकल बॉडी सेक्रेटरी अशोक गुप्ता ने निगम अफसरों के साथ बैठक की।

मेयर बोले, 98 फीसदी बिल