- Hindi News
- एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने की रेड
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने की रेड
लुधियाना.एक्साइज एंडटैक्सेशन डिपार्टमेंट की टीम ने शुक्रवार को फोकल प्वाइंट स्थित तीन प्लाइवुड यूनिट्स पर रेड की। कार्रवाई में डिपार्टमेंट के ईटीओ एचएस डिंपल, जिनेंद्र सिंह शामिल थे। अफसरों ने इन तीनों यूनिट्स के कागजात और स्टॉक की जांच की। एईटीसी वन पवन गर्ग ने बताया कि प्लाईवुड कारोबार पर एकमुश्त टैक्स लागू है। यह यूनिट्स कम उत्पादन क्षमता दिखाकर कम टैक्स दे रही थी। टैक्स चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।