ओवरलोडेड गाड़ियों पर कार्रवाई के आदेश
शहरसे गुजरने वाले ओवरलोडेड गाड़ियों के खिलाफ प्रशासन शिकंजा कसेगा। शुक्रवार को रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एडीसी अमृत कौर गिल ने कहा कि ऐसी गाड़ियों के चालान काटने के साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए।
उन्होंने सेफ स्कूल वाहन योजना को सख्ती से लागू करने के आदेश देते हुए कहा कि 15 साल से पुरानी कोई स्कूली वाहन सड़क पर नहीं चलना चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम्स को आदेश दिए कि वो स्कूल प्रबंधकों से मीटिंग कर इसे यकीनी बनाएं।
अगर फिर भी कोई समस्या आए तो पुलिस की मदद ले सकते हैं। मीटिंग में शेरपुर चौक जालंधर बाईपास से शहर में आने वाले रास्ते पर ट्रैफिक लाइटें और दिशासूचक लगाने का फैसला हुआ। शराबी वाहन चालकों के खिलाफ लुधियाना सिटी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए एडीसी अमृत कौर गिल ने ट्रैफिक पुलिस खन्ना लुधियाना देहाती को भी इसी तरह कार्रवाई के आदेश दिए।