पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्सटाइल कारोबारियों को हर स्कीम का लाभ मिलेगा

टैक्सटाइल कारोबारियों को हर स्कीम का लाभ मिलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारको लुधियाना के वेलकम पैलेस में एग्जीबिशन कम बायर सेलर मीट अॉल इंडिया टैक्सटाइल एक्सपो 2014 की शुरुआत हुई। तीन दिन चलने वाली एग्जीबिशन का उद्घाटन शुक्रवार को ग्लाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर कुलदीप सिंह ने किया। एग्जीबिशन में लुधियाना-पानीपत आैर अहमदाबाद के 40 कारोबारियों ने स्टाल लगाए। इस एग्जीबिशन का आयोजन केंद्र सरकार की टैक्सटाइल कमिश्नर किरण सोनी गुप्ता के निर्देशानुसार किया गया, जिन्होंने कुछ दिन पहले अपने लुधियाना दौरे के दौरान शहर के टैक्सटाइल कारोबारियों को अपने कारोबार की प्रमोशन आैर टेक्सटाइल मिनिस्ट्री की हर स्कीम का बेनीफिट देने के वादा किया था।

टैक्सटाइल कमिश्नर ऑफिस अमृतसर के डिप्टी डायरेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि एग्जीबिशन का मुख्य मकसद टैक्सटाइल कारोबारियों द्वारा बनाए जा रहे प्रोडक्ट्स को डिस्प्ले करने के साथ-साथ एक ही मंच पर बायर्स और सेलर्स को लाना है। उन्होंने कहा कि जहां तक टैक्सटाइल मिनिस्ट्री द्वारा टैक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए चलाई जाने वाली स्कीमों का सवाल है तो पंजाब के टैक्सटाइल कारोबारियों को हमारा डिपार्टमेंट हरसंभव मदद देने को तैयार है। एग्जीबिशन में टैक्सटाइल कारोबारियों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी डिपार्टमेंट से टेक्निकल ऑफिसर राजेश महाजन, असिस्टेंट तरसेम कुमार मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर टैक्सटाइल कमिश्नर ऑफिस के डिप्टी डायरेक्टर नरेश कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर सेवा सिंह, निटवियर क्लब के चेयरमैन विनोद थापर, शाॅल क्लब के सेक्रेटरी चरणजीव सिंह, मोती नगर यूनाइटेड फैक्ट्री एसोसिएशन के प्रधान भूषण अब्बी मौजूद रहे।

शुक्रवार को लुधियाना के वेलकम पैलेस में एग्जीबिशन कम बायर सेलर मीट की शुरुआत हुई। इसका उद् घाटन शुक्रवार को ग्लाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर कुलदीप सिंह ने किया। : फोटो : भास्कर