पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीत गजल में जीसीजी की िरशु रही प्रथम

गीत-गजल में जीसीजी की िरशु रही प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवर्नमेंटकॉलेज फॉर गर्ल्स में चल रहे पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल (जोन बी) में जोन के ग्यारह कॉलेज से स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे दिन भारतीय संगीत, लोक संगीत, ललित और साहित्यक कला मुकाबले करवाए गए, जिसमें स्टूडेंट्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। प्रोग्राम का मुख्य मकसद ही विभिन्न कॉलेज के टेलेंटेड स्टूडेंट्स को सामने लाना है। स्टूडेंट्स ने इंडियन ऑर्केस्ट्रा, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, ताल वादन, सवान वादन, फोक इंस्ट्रूमेंटल और फोक ऑर्केस्ट्रा में शिरकत की। प्रोग्राम में फुड सप्लाई विभाग, पंजाब के मुख्य संसदीय सलाहकार प्रकाश चंद गर्ग ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कॉलेज प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर ने सभी स्टूडेंट्स टीचर्स का स्वागत किया। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को कंपीटिशन में अपना शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रोग्राम में रणजोध सिंह प्रीतम सिंह भी मौजूद थे। जोन बी के यूथ फेस्टीवल में स्टूडेंट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसके आधार पर रिजल्ट घोषित किए गए। इसमें गीत गजल में गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की रिशु चोपड़ा पहले, मास्टर तारा सिंह मैमोरियल कॉलेज फॉर वुमन की अमनदीप कौर दूसरे गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की मनप्रीत तीसरे स्थान पर रहीं। लोक गीत में डीडी जैन मैमोरियल कॉलेज फॉर वुमन की शालू नारंग ने जीत हासिल की। वहीं, खालसा कॉलेज फॉर वुमन की ज्योतिका शर्मा, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की नवजोत कौर मास्टर तारा सिंह मैमोरियल कॉलेज की जेसमीन अख्तर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन की शोभिता और रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज की भावना हांडा ने तीसरा स्थान लिया।

गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में चल रहे यूथ फेस्टिवल में परफार्मेंस देते स्टूडेंट्स।

यूथ फेस्टिवल दूसरा दिन