पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के लिए बनाया था घर का नक्शा

लूट के लिए बनाया था घर का नक्शा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्तीजोधेवालके सुंदर नगर इलाके में कारोबारी दंपती अपराजिता बजाज और रंजीव बजाज पर पेचकस और सूए से हमला कर लूटने वाले दूसरे नौकर प्रमोद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक नौकर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने आरोपी को बिहार के जिला सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार प्रमोद को दो महीने पहले ही दंपती ने काम पर रखा था।

पुलिस ने आरोपी से वारदात के दौरान लूटी सोने की दो चेन, एक मोबाइल, सिम, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी के लिए अपराजिता बजाज और उनके पति रंजीव बजाज पर हमलाकर 16 सितंबर को नौकरों ने लूटपाट की थी।

वारदातसे पहली रात भी छुपे थे फैक्ट्री में: गिरफ्तारप्रमोद से पुलिस पूछताछ में बताया कि वह वारदात से एक रात पहले भी फैक्ट्री में छिपकर बैठे थे। जब कारोबारी दंपति सो गए तो बाद में उन्होंने पूरे घर की रेकी की थी। रेकी करने के दूसरे दिन वारदात को अंजाम दिया।

एकमहीने से लूट की बना रहे थे प्लॉनिंग : आरोपीने बताया कि वह वारदात के लिए पिछले एक महीने से प्लॉनिंग बना रहे थे। जिसके लिए उन्होंने घर का नक्शा भी तैयार किया हुआ था। वारदात का मास्टरमाइंड बिहार से पकड़ा गया आरोपी प्रमोद था। आरोपी वारदात के एक दिन पहले नई रस्सी लेकर फैक्ट्री में गए और अंदर छिपा दी। जिसके सहारे वह वारदात के लिए फैक्ट्री से लॉबी में गए थे।